तमिल एक्टर विशाल ने कंगना रनौत की तुलना भगत सिंह से कर दी- कहा, आपकी हिम्मत को सलाम
कंगना रनौत का ऑफिस तोड़े जाने को लेकर फिल्म इंडस्ट्री से कई कलाकारों ने उनके समर्थन में आवाज उठाई है। वहीं, तमिल सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार विशाल ने कंगना की तुलना भगत सिंह से कर डाली। विशाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए लिखा- यह कुछ वैसा ही है जैसा 1920 में भगत सिंह ने किया था।
विशाल ने लिखा, "प्रिय कंगना, आपकी हिम्मत को सलाम है, आपने अपनी गलत के खिलाफ आवाज उठाने में कभी दो बार नहीं सोचा। यह आपका व्यक्तिगत मुद्दा नहीं था, लेकिन फिर भी सरकार की नाराजगी का सामना करते हुए, आप मजबूत बनी रहीं, जो इसे एक बहुत बड़ा उदाहरण बनाता है। यह कुछ वैसा ही है जैसा 1920 में भगत सिंह ने किया था।"

विशाल ने आगे लिखा- "यह लोगों के लिए उदाहरण बनेगा कि सरकार के खिलाफ बोलना जरूरी होता है, जब सब कुछ सही ना हो रहा हो। और यह जरूरी नहीं कि एक सेलिब्रिटी होने के नाते बल्कि एक आम आदमी के रूप में भी उदाहरण बनेगा। मैं आपको नमन करता हूं।"
कंगना रनौत ने ऑफिस टूटने पर सोनम कपूर ने किया ट्विट, तो कंगना ने सुना दी खरी खोटी, कहा- माफिया बिंबो


Click it and Unblock the Notifications