कंगना रनौत ने ऑफिस टूटने पर सोनम कपूर ने किया ट्विट, तो कंगना ने सुना दी खरी खोटी, कहा- माफिया बिंबो
बीएमसी द्वारा कंगना रनौत के ऑफिस तोड़े जाने पर कई बॉलीवुड सितारों ने कंगना के पक्ष से आवाज उठाई। वहीं सोनम कपूर ने ट्विट करते हुए लिखा- 'आंख के बदले आंख से तो पूरी दुनिया अंधी ही हो जाएगी..' लेकिन शायद कंगना को सोनम की यह प्रतिक्रिया पसंद नहीं आई और उन्होंने ट्विट करते हुए काफी खरी खोटी सुना दी।
बता दें, बुधवार को मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कंगना रनौत के ऑफिस एक हिस्से को अवैध बताते हुए तोड़फोड़ कर दी। सोशल मीडिया पर लोगों ने BMC के इस कदम की निंदा करते हुए कहा ये साफ साफ बदला लेना हुआ। वहीं, हाई कोर्ट ने भी बीएमसी को कार्रवाई रोकने का नोटिस दिया।

सुशांत सिंह राजपूत केस के दौरान कंगना रनौत ने कई ऐसे बयान दिये, जिसके लिए उन्हें नकारात्मक प्रतिक्रिया झेलनी पड़ी है। सोनम कपूर समेत बॉलीवुड के कई कलाकारों ने खुले तौर पर रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट किया है। ऐसे में कंगना ने साफ तौर पर नाराजगी दिखाई है।
सुशांत सिंह राजपूत का अनदेखा वीडियो वायरल, रिया चक्रवर्ती ने किया था रिकॉर्ड- फैंस उठा रहे हैं सवाल


Click it and Unblock the Notifications