सुशांत सिंह राजपूत का अनदेखा वीडियो वायरल, रिया चक्रवर्ती ने किया था रिकॉर्ड- फैंस उठा रहे हैं सवाल
सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच जारी है। फिलहाल नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा रिया चक्रवर्ती को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में लिया गया है। रिया ने जमानत के लिए मुंबई की एक सत्र अदालत का दरवाजा खटखटाया है, जिस पर आज यानी गुरुवार को सुनवाई हुई। कोर्ट शुक्रवार को फैसला सुनाएगी।
वहीं, इस बीच सुशांत सिंह राजूत के दो अनदेखे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन दोनों को वीडियो को रिया चक्रवर्ती ने ही रिकॉर्ड किया है, जिसमें दोनों लूडो खेलने और दवाई लेने जैसी बातें कर रहे हैं। इस वीडियो में सुशांत बिल्कुल बच्चों जैसा बर्ताव करते दिख रहे हैं। जिसे देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं।

ज़ी न्यूज द्वारा दिखाए गए इस वीडियो को रिया के फोन से रिकॉर्ड किया गया है। सुशांत ने अपने हाथों में एक किताब पकड़ी है। रिया सुशांत से पूछती हैं, तुम्हारे कान किस कलर के हैं, इस पर सुशांत कहते हैं- पिंक। फिर रिया पूछती हैं, तुम किस कलर हैं, इस पर सुशांत जवाब देते हैं-पिंक। फिर रिया उन्हें हैंडसम कहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications