No तमाशा, 2016 तक टली रिलीज़, दीपिका ने नहीं होने दिया रणबीर Vs रणवीर!

कहते हैं ना कि वक्त हर कड़वाहट मिटा देता है। वैसे भी कोई भी इंसान खुद से ही नहीं लड़ना चाहता। तो बस यही कारण है कि रणबीर कपूर और रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर भिड़ते भिड़ते रह गए। ये ऐतिहासिक दिन अगर होता तो होता 25 दिसंबर।

अब ये तो सब जानते हैं कि दीपिका और रणबीर कपूर जहां तमाशा फिल्म को लेकर उत्साहित हैं वहीं दीपिका के लिए बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी भी बेहद खास है। आखिर इस फिल्म के लिए उन्होंने करण जौहर की फिल्म शुद्दि रिजेक्ट
कर दी थी, वो भी सलमान के अपोज़िट।

लेकिन ये दोनों ही फिल्में रिलीज़ हो रही थीं 25 दिसंबर को। अब ऐसे में जहां दीपिका खुद से ही भिड़ जातीं तो वहीं, बॉक्स ऑफिस पर रणबीर Vs रणवीर देखना भी काफी दिलचस्प होता। लेकिन इससे इन दोनों की ही फिल्मों पर असर पड़ जाता। बस इसलिए फिल्म की रिलीज़ टाल दी गई। अब रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर तमाशा 2016 में रिलीज़ होगी।
ALSO SEE: 10 कारण क्यों है दीपिका पादुकोण सबकी फेवरिट

इस बात से फैन्स बहुत निराश हैं क्योंकि रणबीर - दीपिका की जोड़ी फैन्स में बहुत लोकप्रिय है। लेकिन अब इस जोड़ी को देखने के लिए आपको 2016 तक का इंतज़ार करना ही पड़ेगा। पर अच्छी बात ये है कि दीपिका ने रणवीर सिंह को बचा लिया वरना रणबीर तो उन्हें कच्चा चबा जाते।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X