#TamashaWeek: रणबीर - दीपिका की मटरगश्ती का सफरनामा...लाजवाब
[बॉलीवुड समाचार] रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर तमाशा इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो रही है। फिल्म ने यूं तो सबको बांध रखा है लेकिन फैन्स फिल्म के लिए इतना उत्साहित हैं कि तमाशा से जुड़ी छोटी से छोटी डीटेल भी उन्हें याद है।
इम्तियाज़ अली की हाईवे के बाद अब तमाशा में बिल्कुल ही अलग कहानी के साथ दर्शक मज़ा लेने वाले हैं। वहीं रणबीर और दीपिका यंग बॉलीवुड के शाहरूख काजोल हैं। उनका कोई मैच नहीं है। वो दोनों साथ में खड़े भी हो जाते हैं तो केमिस्ट्री दिखने लगती है।
फिल्म का प्रमोशन धुंआधार तरीके से चल रहा है। वहीं फिल्म का म्यूज़िक फैन्स को ड्रग एडिक्ट बना चुका है। फिल्म का हर गाना सबकी प्लेलिस्ट का हिस्सा है और यही ए आर रहमान का जादू है। धीरे धीरे चलकर बोलता है।
27 नवंबर को तमाशा रिलीज़ के लिए तैयार है और उससे पहले देखिए फिल्म का एक सफरनामा यानि कि फटाफट एक रीकैप -


Click it and Unblock the Notifications



