पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ बाहुबली एक्ट्रेस की पुरानी फोटो वायरल- शादी की अफवाहों पर भड़कीं!

By Staff

हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकीं पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, तमन्ना भाटिया और पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्ज़ाक की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें, कुछ सालों पहले इसी तस्वीर की वजह से अफवाह उठी थी कि ये दोनों शादी करने वाले हैं। इस तस्वीर में दोनों साथ में ज्वेलरी शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं।

अब जबकि एक बार फिर यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तो लोगों ने फिर से शादी के कयास लगाने शुरु कर दिये हैं। बता दें, ये तस्वीर साल 2007 की है जब तमन्ना और अब्दुल रज्जाक शॉपिंग नहीं बल्कि उस ज्यूलरी शॉप की ओपनिंग करने के लिए आमंत्रित किये गए थे।

Tamannaah Bhatia

तमन्ना ने इन अफवाहों पर रोक लगाते हुए कहा था कि वह इन दिनों अपनी फिल्मों पर ध्यान दे रही हैं और इतनी जल्दी उनका शादी करने का कोई भी प्लान नहीं है। एक इंटरव्यू के दौरान तमन्ना ने कहा था कि "मैं प्यार में होना पसंद करती हूं, लेकिन मैं जाहिर तौर पर इन आधारहीन अफवाहों को पसंद नहीं करती, खासकर जब यह मेरी निजी जिंदगी से जुड़ी हों.."

कोरोना की जंग में उतरा सलमान खान का फूड ट्रक "बीइंग हंगरी", बांट रहे हैं खाना- लूटी वाहवाही- VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X