कोरोना की जंग में उतरा सलमान खान का फूड ट्रक "बीइंग हंगरी", बांट रहे हैं खाना- लूटी वाहवाही- VIDEO

लॉकडाउन के दौरान सलमान खान जिस तरह से जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं, वह काबिलेतारीफ है। सलमान ना सिर्फ आर्थिक मदद दे रहे हैं, बल्कि गरीबों के खान-पान का भी ध्यान रख रहे हैं। इस लॉकडाउन में सलमान खान ने नया अभियान शुरु किया है, जिसके तहत फूड ट्रक "बीइंग हंगरी" की शुरुआत की गई है। इस ट्रक का इस्तेमाल राशन बांटने के लिए किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर इसके वीडियो सामने आए हैं, जहां फूड ट्रक पर Being Haangryy लिखा दिख रहा है और इससे जुड़े कर्मचारी लाइन में लगे जरूरतमंद लोगों को एक-एक कर राशन के जरूरी सामान बांट रहे हैं।

Salman Khan

शिवसेना के एक नेता राहुल एन कनाल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान का शुक्रिया अदा किया है साथ ही उनकी सराहना भी की है। उन्होंने लिखा- 'धन्यवाद सलमान खान भाई, वहां मौजूद रहने के लिए और शांतिपूर्वक लोगों की मदद करने के लिए। मानव जाति की सेवा सर्वशक्तिमान की सेवा है। जय हो।'

बता दें, लॉकडाउन में सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री के 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की जिम्मेदारी उठाई है। इस दौरान फैंस सलमान खान की तारीफ करते नहीं थक रहे। फैंस ने कहा- सलमान खान सही मायने में बड़े दिलवाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X