तो सैफ की हिरोईन बनने के लिए तमन्ना ने घटाया 5 किलो वजन
इस बारे में बात करते हुए तमन्ना ने कहा कि फिटनेस रोजाना ब्रश करने की तरह है। आप रोजमर्रा की जिंदगी में फिटनेस को जरूर शामिल करें। 'हमशकल्स' के लिए मुझे पांच किलोग्राम वजन घटाना था। इसलिए मैं मशहूर आहार विशेषज्ञ पूजा मखीजा से मिली और उन्होंने मुझे नया आहार चार्ट दिया। उन्होंने मुझे चावल, पास्ता, बादाम सब कुछ खाने की छूट है। एक वक्त ऐसा आता है, जब आप कोई भी चीज ज्यादा नहीं खाते और इसने वास्तव में वजन कम करने में मेरी मदद की।"
साजिद खान निर्देशित 'हमशकल्स' 20 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में सैफ अली खान, रितेश देशमुख, बिपाशा बसु, एशा गुप्ता और राम कपूर सरीखे नामी कलाकार शामिल हैं।इससे पहले फिल्म का प्रमोशन करते हुए तमन्ना ने कहा था कि वो फिल्मों में सफल होने के लिए ना तो बिकनी पहनेंगी औऱ ना ही किसिंग सीन देंगी। यहां तक की उन्होंने
फिल्म 'हमशकल्स' में अपनी सह अभिनेत्रियों ईशा गुप्ता और बिपाशा बसु की तरह बिकनी नहीं पहनी है जहां उन्हे बिकनी पहननी थीं, वहां उन्होंने शार्ट्स से काम चला लिया है।


Click it and Unblock the Notifications












