अच्छा.. अमिताभ ज्यादा बुद्धिमान हैं, इसलिए जया ने की शादी
ऐसा मानना है कि लंबे पुरूष के पास ज्यादा दिमाग होता है। संडे टाइम्स में छपे एक सर्वे के मुताबिक लंबे लोगों के डीएनए और बुद्धिमता का आपस में गहरा संबंध है। शोधकर्ताओं ने डीएनए आधारित आनुवांशिक समानताओं के माध्यम से लंबे लोगों की बुद्धिमता और ऊंचाई से जुड़े तथ्यों का अध्ययन किया। जिसमें पाया गया कि लोगों की शारीरिक लंबाई और बुद्धिमता का आपस में संबंध है। जो लोग शारीरिक रूप से अधिक लंबे होते हैं, वे कम हाईट वालों की तुलना में ज्यादा बुद्धिमान होते हैं। इस शोध में 6,800 से भी ज्यादा लोगों के डीएनए का अध्ययन किया गया।
Did You Know: पहली नजर में जया को हुआ था अमिताभ से प्रेम
फिलहाल तो यह शोध है जो कि संडे टाइम्स में आज प्रकाशित हुआ है लेकिन शायद इन बातों से हमारा बॉलीवुड बहुत पहले ही वाकिफ हो चुका था तभी तो जया बच्चन जिनकी हाईट काफी कम है, ने अपने से दूनी हाईट के व्यक्ति यानी कि अमिताभ बच्चन से शादी की थी वो भी तब जब अमिताभ एक सुपरस्टार नहीं थे। शायद जया को पहले से ही आभास हो गया था कि उनके अमिताभ बहुत ज्यादा बुद्धिमान हैं और अपनी बुद्धि और मेहनत के दम पर वह एक दिन सदी के महानायक बन जायेंगे।
बेटे अभिषेक का भी ख्याल नहीं और जया ने सरेआम अमिताभ को चूम लिया
अमिताभ-जया जैसे बॉलीवुड में और भी जोड़े हैं, जैसे कि काजोल-अजय देवगन, काजोल की भी हाईट कम है लेकिन अजय देवगन काफी लंबे लोगों में गिने जाते हैं। ट्विंकल-अक्षय कुमार, ट्विंकल भी हाईट में छोटी हैं तो अक्षय कुमार लंबे-चौड़े कद-काठी के मालिक हैं। इन सभी अभिनेत्रियों को शायद प्यार करने से पहले ही आभास हो गया था कि जिेन्हें वो अपना जीवन साथी चुनने जा रही हैं, वो काफी बुद्धिमान और होशियार हैं।
इस बारे में आपकी क्या राय है? अपनी बात नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज कीजिये।
Did You Know: अपनी शादी की सालगिरह पर जया ने एक राज खोल था। जया ने कहा था कि उन्हें अमिताभ से पहली नजर में ही मुहब्बत हो गई थी। उन्होंने पहली बार अमिताभ को पुना के संस्थान में देखा था, और मुझे लगा कि वाकई बंदे में कुछ खास बात है, और वो मुझे बहुत अच्छे लगे थे। हालांकि उस समय अमिताभ काफी दुबले पतले थे, मेरे साथियों ने मेरा खूब मजाक उड़ाया था कि मुझ जैसी छोटी कद काया वाला को लंबू पसंद आ गया है, साथियों ने अमित को 'स्टिक' कहकर बुलाया था, जिस के कारण मेरा उनसे तगड़ा झगड़ा हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications












