मास्क पहने घर से बाहर सैर को निकले तैमुर- साथ में दिखे करीना कपूर और सैफ अली खान- PHOTOS
देश में कोरोना वायरल के खिलाफ जंग अभी भी जारी है, लेकिन अब लॉकडाउन में काफी छूट दे दी गई है। जहां लगभग 3 महीनों तक सभी अपने घरों में बंद थे, अब धीरे धीरे बाहर निकल रहे हैं। हाल ही में मुंबई की सड़कों पर करीना कपूर, सैफ अली खान और तैमुर को घूमते स्पॉट किया गया। तीनों ने मास्क पहन रखे थे। तैमुर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
कुछ दिनों पहले भी करीना और सैफ तैमुर को लेकर मरीन ड्राइव टहलने पहुंचे थे। लेकिन तैमुर ने मास्क नहीं लगा रही थी। वहीं, पुलिस ने भी टोक दिया कि बच्चे को घर से बाहर लेकर मत आइए। जिसके बाद उन्हें तुरंत ही वापस आना पड़ा था।
Recommended Video

लेकिन अब सबके चहेते स्टार किड तैमुर एक बार फिर घूमने बाहर निकले। और तैमुर ने फोटोग्राफर्स को देखकर हाथ हिलाकर हाई भी किया। मास्क लगाए तैमुर की क्यूट तस्वीरों लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि अब धीरे धीरे यही लोगों की नॉर्मल लाइफ होती जा रही है।
बेटे के कार एक्सीडेंट पर आया गोविंदा का बयान- 'यशराज की कार थी, उन्होंने माफी मांगी, मैंने दे दी'


Click it and Unblock the Notifications











