बेटे के कार एक्सीडेंट पर आया गोविंदा का बयान- 'यशराज की कार थी, उन्होंने माफी मांगी, मैंने दे दी'
बुधवार की रात अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की कार का एक्सीडेंट हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उनकी कार को आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्म्स से जुड़े एक कार ने टक्कर मार दी। घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। अब इस एक्सीडेंट पर गोविंदा का बयान आया है। उन्होंने कहा, हमने एफआईआर नहीं किया, उन्होंने माफी मांगी, हमने दे दी।
Recommended Video
दुर्घटना में दोनों ही कारों में सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है। मामले को दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से सुलझा लिया गया। गोविंदा की कार में उनके बेटे यशवर्धन आहूजा और ड्राइवर मौजूद थे। यशराज की कार को उनका कोई ड्राइवर चला रहा था।

एक्सीडेंट होते ही गोविंदा के बेटे ने उन्हें कॉल किया था। गोविंदा ने कहा, मैं तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंचा और मैंने वीडियो भी बनाया। मैंने वहां खड़े चश्मदीदों से पूरा मामला पूछा और रिकॉर्ड किया। आजकल ऐसा जमाना है कि यदि आप सही हों, तो भी आपको खुद को सही साबित करने के लिए प्रूफ देना पड़ता है।
टिक टॉक स्टार्स से मिलकर करीना कपूर ने दिया था ऐसा रिएक्शन- वायरल वीडियो, देखिए करीना की डुप्लीकेट


Click it and Unblock the Notifications











