टिक टॉक स्टार्स से मिलकर करीना कपूर ने दिया था ऐसा रिएक्शन- वायरल वीडियो, देखिए करीना की डुप्लीकेट
टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ की आत्महत्या से सभी शॉक मे हैं। सिया केवल 16 साल की थीं। पुलिस की छानबीन जारी है। और इसी के साथ टिकटॉक एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। पिछले कुछ समय से टिकटॉप भारत में काफी वायरल हो चुका है। युवाओं के बीच इसका जबरदस्त क्रेज है। वहीं, अब इससे लोगों को पॉपुलैरिटी भी मिलने लगी है। हालांकि यह एक चाइनीज एप है और इसके बहिष्कार करने की भी बात चल रही है।
ऐसे में एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जब करीना कपूर खान पहले बार टिक टॉक आर्टिस्ट से मिली थीं, तो उनका कैसा मजेदार रिएक्शन था। इस वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

करीना एक रेडियो चैनल के कार्यक्रम में पहुंची हैं जहां उन्हें कुछ लोगों के साथ फोटोज खिंचवाने को कहा जाता है। इसके बाद जैसे ही उन्हें पता चलता है कि ये सभी टिकटॉक स्टार्स हैं तो वो अजीब मजेदार सा रिएक्शन देकर कहती हैं, "ओह तो ये टोकटोकर्स हैं.." करीना के इस वीडियो को लोगों ने खूब शेयर किया था।
वहीं, टिकटॉक पर बॉलीवुड सितारों के डुप्लीकेट्स का भी काफी बोलबाला है। करीना कपूर, कैटरीना कैफ से लेकर मधुबाला तक।


Click it and Unblock the Notifications











