'गुलाब गैंग' में माधुरी के एक्शन सीन ताइक्वांडो की देन
माधुरी ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया कि वह जब अमेरिका में थीं तो अपने बच्चों को ताइक्वांडो सीखाने ले जाया करती थी। बच्चे जब सीखते थे तो मुझे उनके क्लास के लिए एक-डेढ़ घंटा वेट करना पड़ता था , उस समय मैं बहुत बोर हुआ करती थीं लेकिन तभी मैंने ताइक्वांडो में रूचि लेनी शुरू की और एक ताइक्वांडो का फैमिली क्रैश क्रोस किया जो कि मुझे 'गुलाब गैंग' शूट करते काफी काम आया।
गौरतलब है कि एक महिला के साहस और दृढ़ संकल्प पर आधारित इस फिल्म गुलाब गैंग.. में तारिका माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में हैं जबकि जूही नकारात्मक किरदार कर रही हैं। सौमिक सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माही गिल व तनिष्ठा चटर्जी भी अभिनय कर रही हैं।
'गुलाब गैंग' में बॉलीवुड की दो दिग्गज अभिनेत्रियां माधुरी और जूही साथ काम कर रही हैं। जिसके बारे में बात करते हुए माधुरी ने कहा कि मैंने कभी भी जूही से मुकाबला नहीं किया। नंबे के दशक में वह अपना काम कर रही थीं और मैं अपना।
जूही से कभी भी मुकाबला नहीं किया: माधुरी दीक्षित


Click it and Unblock the Notifications
