जूही से कभी भी मुकाबला नहीं किया: माधुरी दीक्षित

सौमिक सेन नो वो कर दिखाया जो कि बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाये.. आप पूछेंगे क्या... तो सुनिए... सौमिक सेन निर्देशित फिल्म 'गुलाब गैंग' में बॉलीवुड की दो दिग्गज अभिनेत्रियां माधुरी और जूही साथ काम कर रही हैं। जिसके बारे में बात करते हुए माधुरी ने कहा कि मैंने कभी भी जूही से मुकाबला नहीं किया। नंबे के दशक में वह अपना काम कर रही थीं और मैं अपना।

इसमें कोई शक नहीं कि जूही एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं जिनके साथ मैं दोबारा से काम करना चाहूंगी। वह हर मामले में परफेक्ट एक्ट्रेस हैं। जबकि जूही चावला ने कहा कि माधुरी के साथ एक प्लेटफार्म पर आकर मैंने वाकई में एक अलग और अनोखा काम किया है। माधुरी बेहद ही खूबसूरत और मंझी हुईं नायिका हैं लेकिन मुझे लगता है कि हम आगे कभी भी साथ काम नहीं कर पायेंगे क्योंकि अच्छी पटकथा मिलना मुश्किल लगता है। लेकिन मुझे अगर वाकई में दोबारा से किसी दमदार फिल्म में माधुरी संग काम करने का मौका मिला तो मैं जरूर करना चाहूंगी।

एक महिला के साहस और दृढ़ संकल्प पर आधारित इस फिल्म गुलाब गैंग.. में तारिका माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में हैं जबकि जूही नकारात्मक किरदार कर रही हैं। सौमिक सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माही गिल व तनिष्ठा चटर्जी भी अभिनय कर रही हैं।

जूही ने कहा, "'गुलाब गैंग' एक बहुत रोचक फिल्म है। जब मैंने पटकथा सुनी तो मैं चकित रह गई थी क्योंकि सबसे पहले तो यह एक बहुत मजबूत फिल्म थी और दूसरा यह कि इसमें मेरी नकारात्मक भूमिका थी। मुझे लगा कि निर्देशक और निर्माता को क्या हुआ कि वे इसमें मुझसे अभिनय कराना चाहते हैं। उन्हें कैसे लगा कि मैं इस भूमिका को कर सकती हूं।"

उन्होंने कहा, "लेकिन जब मैंने थोड़ा सोचा और उनसे इस पर बात की तो मुझे यह पसंद आया और मुझे लगा कि यदि मैं इसे करती हूं तो यह मेरे लिए एक अलग अनुभव होगा।"

'गुलाब गैंग' की तस्वीरें

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X