OUCH: तबू का फितूर छीन लेगा कैटरीना की लाईमलाईट
[गपशप] अब इसे किस्मत ही कहिए कि कैटरीना कैफ इतने समय बाद परदे पर आ रही हैं लेकिन फिर भी लग रहा है कि उनकी लाईमलाईट छिनने को तैयार है। दरअसल, फितूर में रेखा को तबू ने रिप्लेस कर दिया है और वो फिल्म में बनी हैं कैटरीना कैफ की बड़ी बहन।
फिल्म में तबू का किरदार बेहद अहम होगा और फिल्म चार्ल्स डिकन्स के नॉवेल द ग्रेट एक्सपेक्टेशन पर बनी है। ऐसे में तबू जैसी अदाकारा अगर फिल्म में होगी तो ज़ाहिर सी बात है कि कैटरीना के सामने तबू कोसों ऊपर खड़ी दिखाई देंगी।
[FIRST LOOK: फितूर में कुछ ऐसी दिखेंगी कैटरीना कैफ]
वैसे भी हैदर के बाद तबू को स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। ऐसे में सारी लाईमलाईट उन्हीं पर होगी। ऊपर से एक पाकिस्तानी किरदार में जान फूंकने के लिए तबू कुछ भी कर जाएंगी।
[PICS: किसकी हरकतों से परेशान तब्बू ने शाहरुख को किया था रिजेक्ट]
ऐसे में कैट को हमारी यही सलाह है कि उनकी खूबसूरती के दीवाने तो सब हैं पर एक्टिंग का कायल बनाने के लिए अब उनके सामने तबू होंगी। ऐसे में कैट को एक्टिंग पर कम से कम डबल मेहनत तो करनी होगी वरना किसी के सर उनका फितूर नहीं चढ़ने वाला। लाल रंग थोड़े ही है जो बालों पर यूं ही चढ़ जाएगा! 


Click it and Unblock the Notifications



