ALERT: कैटरीना नहीं कर रही हैं शाहरूख की ये फिल्म!
[बॉलीवुड समाचार] काफी दिनों से खबर थी कि कैटरीना कैफ राहुल ढोलकिया की शाहरूख स्टारर फिल्म रईस में एक आईटम नंबर करेंगी। लेकिन कैटरीना कैफ की तरफ से ये साफ हो गया है कि वो ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं कर रही हैं। हालांकि चिकनी चमेली और शीला के बाद कैटरीना का एक और आईटम देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित थे लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

कैटरीना कैफ के पास इस समय ऑफर्स की भरमार है और इसलिए वो कोई नया प्रोजेक्ट साईन नहीं कर रही हैं। फिलहाल कबीर खान की सैफ अली खान स्टारर फैंटम का सारा काम निपटाकर कैटरीना आदित्य रॉय कपूर की फितूर के लिए शूट कर रही हैं।
ALERT: कैट,सलमान,रणबीर, अक्षय की इन अफवाहों पर मत करें यकीन!
फितूर से फ्री होते ही उन्हें जग्गा जासूस का बचा हुआ काम पूरा करना है जिसके बाद वो नित्या मेहरा की सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अनाम फिल्म की शूटिंग शूरू करेंगी। इन सबके बीच आईटम नंबर करने का समय फिलहाल कैटरीना कैफ के पास नहीं है। अब तो सब CLEAR HAI?
PICS OF THE DAY:सलमान-कैट की इन तस्वीरों के आगे हर लव स्टोरी FAIL!


Click it and Unblock the Notifications
