रिलीज के 10 दिनों पहले ही तापसी पन्नू की 'थप्पड़' की स्पेशल स्क्रीनिंग- टॉप डाइरेक्टर्स आए साथ!
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म थप्पड़ अपने फर्स्ट लुक से ही सुर्खियां बटोर रही है। तापसी पन्नू स्टारर यह फिल्म अपने विषय को लेकर चर्चा का केंद्र बन चुकी है। एक अनोखी रणनीति के तहत, थप्पड़ के निर्माता इसकी रिलीज से बहुत पहले, देश के विभिन्न शहरों में विशेष स्क्रीनिंग आयोजित कर रहे हैं। इस स्क्रीनिंग के लिए बॉलीवुड के टॉप निर्देशक साथ आए हैं।
कुछ ही दिनों पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने थप्पड़ के ट्रेलर पर प्रतिक्रिया दी थी। स्मृति ईरानी ने कहा है कि- "यह एक ऐसी कहानी है जिसे मैं निश्चित रूप से देखूंगी और उम्मीद है कि लोग इसे अपने परिवारों के साथ देखेंगे। एक महिला को मारना ठीक नहीं है ... थप्पड़ भी नहीं ... बस एक थप्पड़ भी नहीं।"

बहरहाल, आर्टिकल 15 और मुल्क जैसी फिल्मों के निर्देशक अनुभव सिन्हा को थप्पड़ के कंटेंट पर इतना विश्वास है कि उन्होंने 10 दिन पहले ही फिल्म की स्क्रीनिंग आयोजित करने के लिए हामी भर दी है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ, इसे दर्शकों, आलोचकों और उद्योग के साथियों द्वारा समान रूप से इसके विषय के लिए खूब सरहाया जा रहा है।
अब, बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध फिल्मकार अनुराग कश्यप, सुधीर मिश्रा, हंसल मेहता और विशाल भारद्वाज दिल्ली, जयपुर, भोपाल और मुंबई जैसे विभिन्न शहरों में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी करने के लिए एक साथ आ गए हैं।
#BoycottFilmfare: 'गली बॉय' के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड- फैंस ने कहा, फिक्स है शो


Click it and Unblock the Notifications