#BoycottFilmfare: 'गली बॉय' के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड- फैंस ने कहा, फिक्स है शो
फिल्मफेयर अवार्ड्स 2020 की घोषणा हो चुकी है। इस साल 13 अवार्ड्स अपने नाम करने के साथ फिल्म 'गली बॉय' ने इतिहास रच दिया है। एक ही फिल्म को सबसे ज्यादा फिल्मफेयर मिलने का रिकॉर्ड बन चुका है। जाहिर है फिल्म की टीम इस सफलता पर बेहद खुश है। लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्मफेयर पर पक्षपाती बर्ताव का आरोप लगाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कई अच्छी फिल्मों और कलाकारों को फिल्मफेयर ने पूरी तरह से इग्नोर कर दिया। अपनी नाराजगी जताने के लिए लोगों ने ट्विटर पर बायकॉट फिल्मफेयर ट्रेंड किया।

फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड आलिया भट्ट (गली बॉय) को दिया गया, जबकि नॉमिनेशन में रानी मुखर्जी (मर्दानी 2), कंगना रनौत (मणिकर्णिका), प्रियंका चोपड़ा (द स्काई इज पिंक), विद्या बालन (मिशन मंगल) जैसी अभिनेत्रियां शामिल थीं। वहीं, बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए अनन्या पांडे को चुना गया। इन अवार्ड्स पर लोगों ने जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
First LOOK: एयरफोर्स पायलट बनीं कंगना रनौत- फिल्म 'तेजस' की पहली झलक है दमदार


Click it and Unblock the Notifications











