बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर तापसी पन्नू- मेरे लिए 'आउटसाइडर' कोई अपमानजनक शब्द नहीं है
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में इनसाइडर और आउटसाइडर को लेकर शुरु हुई जंग में तापसी पन्नू का कहना है कि आउटसाइडर होने में गलत क्या है? तापसी ने कहा, मेरे लिए 'आउटसाइडर' कोई छोटा या अपमानजनक शब्द नहीं है। मैंने कभी खुद को दूसरों के मुकाबले कम नहीं समझा।
बॉलीवुड में नेपोटिज्म और खेमेबाजी की लड़ाई में इस बार काफी सेलिब्रिटी सामने आए। कई निर्माता, निर्देशक, कलाकारों ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि बॉलीवुड में खेमेबाजी की वजह से काम छिन जाते हैं, आगे बढ़ने का रास्ता रोक लिया जाता है।

कंगना रनौत ने भी इस बारे में कई बयान दिये हैं और शिकायतें की हैं। लेकिन अभिनेत्री तापसी पन्नू का सोचना काफी अलग है। उन्होंने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को इंटरव्यू दिया है, जिसमें नेपोटिज्म को लेकर खुलकर बातें की हैं और कहा कि मुझे आउटसाइडर होने में कोई बुराई नजर नहीं आती है। मैं इसे चैलेंज की तरह लेती हूं।
झूठे बयानों को लेकर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के खिलाफ कानूनी एक्शन लेगीं रिया चक्रवर्ती!


Click it and Unblock the Notifications