झूठे बयानों को लेकर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के खिलाफ कानूनी एक्शन लेगीं रिया चक्रवर्ती!
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर रिया चक्रवर्ती से सीबीआई लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अब रिया चक्रवर्ती जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के खिलाफ कानूनी एक्शन लेने वाली हैं। रिया के वकील का कहना है कि सुशांत के परिवार सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट के सामने भी झूठा बयान दिया है कि उन्हें सुशांत की बीमारी के बारे में कुछ पता नहीं था। जबकि ऐसा नहीं था।
रिया के वकील सतीश मानशिदें ने कहा, 'सुशांत की दोनों बहनों के चैट में दिख रहे prescription से साफ जाहिर होता है कि उन्हें सुशांत के मेंटल हेल्थ को लेकर सारी जानकारी थी।'

उन्होंने कहा, 'उन्होंने चैट में prescription नोट्स शेयर किया है.. लेकिन सुप्रीम कोर्ट और ईडी के सामने झूठा बयान दिया है। यहां तक कि उनके पास ये prescription होना भी गैर- कानूनी है क्योंकि सुशांत उस वक्त दिल्ली में नहीं था। रिया सुशांत के परिवार के खिलाफ हर जरूरी कानूनी एक्शन लेगी।'
थाईलैंड ट्रिप: सारा अली खान के कहने पर ही सुशांत ने बुक किया था चार्टर्ड प्लेन- ये थी खास वजह!


Click it and Unblock the Notifications