तापसी पन्नू और कृति सेनन के ठुकराए रोल को कार्तिक आर्यन ने किया कबूल, अब करेंगे बड़ा 'धमाका'

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपकमिंग फिल्म धमाका को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों वह लंबे बालों में धमाका के लुक में ही नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि धमाका फिल्म का ऑफर पहले कार्तिक आर्यन को नहीं मिला था। इससे पहले तापसी पन्नू और कृति सेनन को ये रोल ऑफर किया गया था। फिलहाल ये दोनों एक्ट्रेस अपनी रश्मि रॉकेट तो कृति बच्चन पांडे की शूटिंग में बिजी हैं।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक धमाका पहले महिलाओं से जुड़ी फिल्म बनी रही थी। इस फिल्म के लिए तापसी पन्नू को ये रोल ऑफर हुआ था। लेकिन तापसी ने इस रोल को करने से मन कर दिया। इसके बाद ये ऑफर कृति सेनन को मिला। कृति सेनन ने भी इस फिल्म को ठुकरा दिया।

तापसी और कृति द्वारा रिजेक्ट किए जाने के बाद धमाका फिल्म कार्तिक आर्यन को मिली। इसके बाद इस फिल्म की स्क्रिप्ट को दोबारा री-राइट किया गया।

अर्जुन पाठक के रोल में कार्तिक आर्यन

अर्जुन पाठक के रोल में कार्तिक आर्यन

दरअसल कार्तिक आर्यन इस फिल्म में अर्जुन पाठक का रोल निभाते दिखेंगे। जिसके लुक वह खुद लगातार इंस्टाग्राम पर शेयर करते नजर आ रहे हैं।

 पत्रकार की कहानी है?

पत्रकार की कहानी है?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में कार्तिक एक रिपोर्टर के रोल में नजर आएंगे जो खूंखार आतंकवादी का इंटरव्यू लेने का काम करता है। इसके बाद अर्जुन (कार्तिक) को पता चलता है कि ये करना उनके लिए कितना मुसीबत भरा था।

10 दिनों में शूटिंग पूरी की

10 दिनों में शूटिंग पूरी की

कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका की शूटिंग महज 10 दिन में पूरी की गई थी। बताया गया कि इतने कम दिनों में शूटिंग कर ये अपने आप में एक रिकॉर्ड बनाया गया। फिल्म की शूटिंग एक होटल में की गई है।

धमाका फिल्म डिटेल

धमाका फिल्म डिटेल

'धमाका' को राम माधवानी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब पोस्ट प्रोडक्शन का काम जारी है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म

कार्तिक आर्यन इस फिल्म के अलावा भूल भूलैया और दोस्ताना 2 जैसी दो बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। ये दोनों ही फिल्म सीक्वल हैं।

करीना कपूर खान ने रखी दोस्तों के लिए धमाकेदार पार्टी- मलाइका, करिश्मा के साथ किया एन्जॉय-PICS

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X