करीना कपूर खान ने रखी दोस्तों के लिए धमाकेदार पार्टी- मलाइका, करिश्मा के साथ किया एन्जॉय-PICS
सैफ अली खान की बेगम करीना कपूर अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। प्रेग्नेंसी में करीना कपूर खान आराम नहीं बल्कि लगातार काम व एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। वह कभी फैमिली के साथ तो कभी दोस्तों संग पार्टी करती नजर आ रही हैं। आजकल खबरें हैं कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान दूसरे बच्चे के जन्म से पहले अपने नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं।
करीना कपूर ने नए घर में शिफ्ट होने से पहले एक फेरवेल पार्टी भी रखी। जहां उनकी बेस्ट फ्रेंड्स फॉरेवर यानी उनकी गर्ल गैंग नजर आईं। करीना कपूर ने अपने घर पर पजामा पार्टी रखी, जहां मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर और मलाइका भट्ट नजर आए। सभी नाइट वियर में दिखे और जमकर एन्जॉय करते नजर आए।
करीना कपूर काफ्तान ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं तो वहीं मलाइका अरोड़ा पजामा ड्रेस में नजर आईं। करीना की बहन लोलो यानी करिश्मा भी वन पीस में दिखी। पांचों सेलेब्स फ्रेंड्स कूल अंदाज में नजर आईं और सभी ने इन तस्वीरों को शेयर किया। करीना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ये एक भाग्यशाली पल हैं। नई शुरूआत होने जा रही हैं।

नए घर में शिफ्ट होने वाला है सैफ परिवार
हाल में दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया था कि उनके नए घर का काम सुरू हो चुका है। जल्द ही वह नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे। बताया जा रहा था कि करीना ने अपने बच्चों के लिए खास तरह से घर को तैयार करवाया है। करीना कपूर के अपार्टमेंट का नाम Fortune Heights है ।

अनुष्का को हुई बेटी
अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। विराट कोहली ने ऑफिशियल बयान में बताया था कि अनुष्का और उनकी बेटी दोनों ही स्वस्थ है और वह ऐसे समय में सभी से प्राइवेसी चाहते हैं। वहीं अनुष्का के बाद करीना कपूर की प्रेग्नेंसी पर फैंस की नजरें हैं।

लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर चुकी
करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा है। वह आमिर खान के साथ एक बार फिर नजर आने वाली हैं। प्रेग्नेंसी के शुरू के कुछ महीने में ही करीना ने इस फिल्म का शूट खत्म कर डाला था।

लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर चुकी
करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा है। वह आमिर खान के साथ एक बार फिर नजर आने वाली हैं। प्रेग्नेंसी के शुरू के कुछ महीने में ही करीना ने इस फिल्म का शूट खत्म कर डाला था।
अजय देवगन की 'मैदान' के लिए फैंस को करना होगा इंतजार, बदल गई पूरी प्लानिंग- जानें क्यों!


Click it and Unblock the Notifications











