अजय देवगन की 'मैदान' के लिए फैंस को करना होगा इंतजार, बदल गई पूरी प्लानिंग- जानें क्यों!

हाल में ही अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड का ऐलान हुआ। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगे। अब अजय देवगन के पास बैक टू बैक कई फिल्में हैं। लेकिन बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो अजय देवगन अपनी अधूरी पड़ी फिल्म मैदान की शूटिंग जल्द ही करने वाले थे। मैदान टीम फिल्म के आखिरी शेड्यूल को जनवरी के अंत में शूट करती। लेकिन टीम ने प्लानंस में कुछ बदलाव किए हैं।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मैदान फिल्म की शूटिंग कई कास्ट और क्रू मेंबर्स के साथ विदेश में होनी थी लेकिन अब कोरोना वायरस की नई स्ट्रेन के चलते कुछ योजनाओं को बदला जा रहा है। अब अजय देवगन व फिल्म टीम के अन्य लोग किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। खुद अजय देवगन खुद 100 लोगों की टीम को खतरे में नहीं डालना चाहते इसीलिए मैदान फिल्म का आखिरी शेड्यूल को गर्मियों 2021 में शूट किया जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि अब अजय देवगन ने अपनी योजना में बदलाव करते हुए तय किया है कि वह मैदान से पहले थैंक गॉड का काम खत्म करेंगे। पहली थैंक गॉड की शूटिंग अप्रैल 2021 में होनी थी लेकिन इन बदलाव के चलते अब जनवरी में ही थैंक गॉड की शूटिंग की जाएगी। इस बारे में अजय देवगन ने इंद्र कुमार (निर्देशक) से भी बात कर ली है। वह अभिनेता के सुझाव से रेडी भी हो गए। इन सभी बदलावों के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह को भी अपनी अपनी डेट्स को एडजस्ट करने को कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X