सुशांत के बचपन की तस्वीर साझा करते हुए इमोशनल हुईं श्वेता- बोलीं 'वादा नहीं निभा पाई भाई'
सुशांत सिंह राजपूत की मौत सभी के लिए एक सवाल का विषय बना हुआ है लेकिन सीबीआई ने हाल ही में कहा था कि उनके मर्डर एंगल में किसी तरह का खुलासा नहीं हो रहा है। गौरतलब है कि लगातार सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वाले उनकी मौत के बाद सवाल खड़े कर रहे हैं और उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह इस समय काफी ज्यादा इमोशनल हैं और उन्होने एक थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।
श्वेता इस समय लंदन में हैं और लगातार ट्वीट करते हुए अपनी बात लोगों तक पहुंचाती रहती है। श्वेता सिंह कीर्ति ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए पोस्ट किया है। इस तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत और श्वेता की बचपन की तस्वीर नजर आ रही है और श्वेता उनकी कलाई में राखी बांधती हुई नजर आ रही हैं। उन्होने लिखा है कि.. 'हम दोनों ने एक दूसरे से ये वादा किया था कि हमेशा एक-दूसरे का ख्याल रखेंगे...
कंगना रनौत को 'हरामखोर' कहने वाले बयान पर बोले संजय राउत- माफी मांग सकता हूं लेकिन ये शर्त है


Click it and Unblock the Notifications