कंगना रनौत को 'हरा**खोर' कहने वाले बयान पर बोले संजय राउत- माफी मांग सकता हूं लेकिन ये शर्त है
कंगना रनौत और शिव सेना नेता संजय राउत के बाच जुबानी जंग लगातार जारी है लेकिन हाल ही में संजय राउत का कंगना रनौत को 'हरामखोर लड़की' कहना काफी चर्चा में रहा है और लोग इसपर अपना अपना रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि कंगना रनौत के साथ उनके फैंस और कुछ लोग हैं जो कि सोशल मीडिय़ा पर इस बयान की कड़ी निंदा कर रहे हैं। लेकिन इस बीच संजय राउत का एक बड़ा बयान सामने आया है जो कि कंगना से माफी मांगने को लेकर है।
Recommended Video
संजय राउत दरअसल कंगना रनौत से अपने इस बयान को लेकर माफी मांगने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्होने एक बड़ी शर्त रख दी है। संजय राउत का कहना है कि अगर कंगना रनौत महाराष्ट्र से अपने बयान को लेकर माफी मांग ले तो मैं इस बारे में सोचूंगा। गौरतलब है कि कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए कुछ समय पहले मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से कर डाली थी जिसके बाद लगातार उनकी बहस सोशल मीडिया पर संजय राउत से हो रही है।
पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर पहुंची रिया चक्रवर्ती- आज इस तरह से होगी कड़ी पूछताछ


Click it and Unblock the Notifications