कंगना रनौत के बयानों पर स्वरा भास्कर ने की खिंचाई- 'भारत को आजादी भी इन्होंने ही दिलवाई थी'
कंगना रनौत ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत, नेपोटिज्म और बॉलीवुड कैंप्स पर कई ऐसे बयान दे दिये हैं, जिसे लेकर हंगामा मच चुका है। कंगना ने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को बी- ग्रेड एक्ट्रेस कहते हुए बोला कि ये चापलूस हैं इसीलिए नेपोटिज्म के मुद्दे पर मेरे साथ नहीं खड़ी हैं और मुझ पर अटैक कर रही हैं। अब कंगना रनौत और बाकी एक्ट्रेसस के बीच एक जंग छिड़ चुकी है।
कंगना ने तापसी और स्वरा का उदाहरण देते हुए कहा था कि ये दोनों देखने में आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से बेहतर हैं और एक्टर भी बेहतर हैं। फिर भी इन्हें बड़ी फिल्में न मिलने का कारण नेपोटिज्म है।

इतनी ही नहीं, बल्कि कंगना ने दोनों अभिनेत्रियों को चापलूस कहा। कंगना ने तापसी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अगर उन्हें करण जौहर इतने पसंद हैं तो वह अभी तक बी ग्रेड एक्ट्रेसेस क्यों हैं? इन बयानों पर जहां तापसी पन्नू ने तगड़ा जवाब दिया है, वहीं स्वरा ने जवाब देते हुए कुछ तंज भी कसे हैं। ट्विटर पर इनके पोस्ट वायरल हो रहे हैं।
ऋचा चड्ढा के बयान पर अनुराग कश्यप ने कहा, 'स्टूडियो के लिए तो गैंग्स ऑफ वासेपुर अभी भी फ्लॉप है'


Click it and Unblock the Notifications