ऋचा चड्ढा के बयान पर अनुराग कश्यप ने कहा, 'स्टूडियो के लिए तो गैंग्स ऑफ वासेपुर अभी भी फ्लॉप है'

इन दिनों बॉलीवुड में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप, छींटाकशी खूब चल रही है। सुशांत के निधन के बाद ऋचा चड्ढा ने एक ब्लॉग लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए रॉयल्टी नहीं मिली। जिस पर अब निर्देशक अनुराग कश्यप ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, स्टूडियो के लिए तो फिल्म अभी भी फ्लॉप है।

अनुराग कश्यप ने अपने ट्विट्स में लिखा- "ऋचा सही है। अधिकतर एक्टर्स और क्रू को उसके बराबर या उससे कम फीस दी गई थी। मुझे तो गैंग्स ऑफ वासेपुर बनाने के लिए अपनी पूरी फीस लगानी पड़ी। मजेदार बात तो ये है कि गैंग्स ऑफ वासेपुर पर अभी भी हमारा 50% IPR बचा हुआ है और हमने आज तक उसका एक रुपए भी नहीं देखा। ना ही उसकी कमाई के बारे में कुछ पता है। स्टूडियो के लिए तो फिल्म अभी भी फ्लॉप है।"

Anurag Kashyap

उन्होंने आगे लिखा- 'फिल्म को दुनिया भर में विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा रहा है। लेकिन उनके मुताबिक उन्होंने किसी भी ऐसी फिल्म से कमाई नहीं की जो 18 करोड़ के नीचे वाली बजट में बनी हो, और फिर कुछ साल पहले उन्होंने मुझे इसका पार्ट 3 बनाने को भी कहा था। वैसे भी, कई स्टूडियोज ऐसे ही काम करते हैं। केवल UTV ही ऐसा स्टूडियो है जिसने फिल्मों की बिजनेस रिपोर्ट समय पर भेजी है।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X