ऋतिक-सुज़ैन के कारण क्या टूट जाएगा एक और घर?
ऋतिक - सुज़ैन के तलाक से जितना दुख उन दोनों को हुआ उतना ही उनके फैन्स को भी हुआ। पर इस तलाक की वजह किसी को नहीं पता। हालांकि बहुत बार ये खबरें उड़ीं कि सुज़ैन और अर्जुन रामपाल की गहराती दोस्ती का इसमें बहुत बड़ा हाथ है। पर इससे पहले कि एक और घर टूटता, अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर जेसिया ने मीडिया के सामने आकर बताया कि वो और सुज़ैन बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। अब अटकलों का बाज़ार फिर गर्म है और इसकी वजह हैं खुद सुज़ैन रोशन खान।
मेहर और सुज़ैन दोनों की ही एक खास दोस्त ने यह कहकर तहलका मचा दिया है कि अर्जुन और सुज़ैन की ज़रूरत से ज़्यादा गहराती दोस्ती मेहर को रास नहीं आ रही है। बात तब बढ़ी जब मेहर को छोड़कर दोनों ने विदेश में काफी अच्छा समय बिताया। हालांकि जैसे ही ये खबरें मीडिया में ब्रेक हुईं ऋतिक रोशन ट्विटर पर सुज़ैन का बचाव करते नज़र आए।
फिलहाल मेहर और सुज़ैन में दोस्ती जैसा कोई रिश्ता नहीं बचा है। वहीं ये सब खबरें अर्जुन रामपाल को परेशान कर रही हैं क्योंकि वो एक खुशहाल ज़िंदगी बिता रहे थे जो ऋतिक और सुज़ैन के तलाक के बाद मीडिया के घेरे में आ गई है।
पढ़िए: ऋतिक - सुज़ैन के तलाक ने सिखाईं ये दस बातें
अगर खबरों में सच्चाई नहूीं है तो बहुत दुख होता है यह कहते हुए कि इस इंडस्ट्री में करीबी भी सगे नहीं होते क्योंकि ये सूत्र मेहर जेसिया के बहुत करीबी जाना जा रहा है। ऐसी खबरों से अगर एक और घर टूटता है तो इसमें गलती किसकी होगी, क्योंकि हमेशा की तरह दोष मीडिया को दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












