CLASH: गब्बर अक्षय कुमार VS मस्तीज़ादी सनी लियोन
[बॉलीवुड समाचार] आजकल फिल्मों के रिलीज़ डेट्स भिड़ने का प्रचलन हो गया है। एक फिल्म आती नहीं कि दूसरी की रिलीज़ डेट उससे भिड़ने को तैयार रहती है। ऐसे में कोई ये भी नहीं देखता कि वो जिससे भिड़ने जा रहा है उस इंसान से भिड़कर उसका क्या हश्र होने वाला है।
अब सनी लियोन को इतनी मस्ती सूझ रही है कि उनकी फिल्म की रिलीज़ डेट को अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर इज़ बैक से क्लैश करने का फैसला कर लिया है। मस्तीज़ादे डायरेक्टर मिलाप झावेरी ने मस्तीज़ादे की रिलीज़ 1 मई तय की है।
बॉलीवुड के इन ACTORS ने मिलकर बनाया सनी लियोन HATE CLUB!
वहीं गब्बर इज़ बैक पहले ही दर्शकों में काफी उत्सुकता बढ़ा चुकी है। अक्षय कुमार का फैन बेस वैसे ही इतना बड़ा है। ऊपर से बेबी के बाद उन्होंने वापस सबको अपना फैन बना डाला है और लोग गब्बर इज़ बैक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसे में सनी लियोन की मस्ती उन पर ही भारी ना पड़ जाए।
सनी लियोन की एक पहेली लीला: किसी सीन पर नहीं चली कैंची, सेंसर से पास


Click it and Unblock the Notifications
