गब्बर Vs गब्बर...नाम वही पर इस बार काम सही

[फीचर] गब्बर....नाम तो सुना होगा...और ये भी जानते होंगे कि गब्बर इज़ बैक। इस बार गब्बर बने अक्षय कुमार अमजद खान के डायलॉग्स के साथ काफी उत्सुकता बढ़ा रहे हैं। लेकिन तभी हमारा ध्यान फिल्म के पोस्टर और टीज़र पर गया। अब तक तो आपको भी समझ में आ गया होगा कि फिल्म में अक्षय कुमार करप्शन यानि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए कोई धांसू आइडिया लेकर आए हैं।

देखा जाए तो अक्षय कुमार की इस फिल्म के बाद गब्बर हीरो का नाम हो जाएगा। वही गब्बर जो अभी तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा विलेन माना जाता है। अक्षय कुमार शोले के अमजद खान से कैसे अलग हैं -

  • हीरो गब्बर Vs विलेन गब्बर
    शोले में अमजद खान ने एक डाकू का किरदार निभाया था जिसने ठाकुर के परिवार की कब्र खोद थी। पर अक्षय कुमार भ्रष्टाचार की कब्र खोद चुके हैं बस फिल्म की रिलीज़ पर उसे दफनाएंगे। हुए ना हीरो गब्बर।
  • मां बुलाएगी पर गब्बर नहीं डराएगा
    वो डायलॉग याद है कि चार कोस दूर जब गांव में कोई बच्चा रोता है तो मां कहती है सो जा वरना गब्बर आ जाएगा। इस बार मां गब्बर को बुलाएगी तो सही पर अगर बच्चे ने रिश्वत दी या ली...क्योंकि अपना गब्बर हीरो है!
    ALSO READ: सलमान खान VS अक्षय कुमार कौन बनेगा ये 'दबंग' पुलिस ऑफिसर!
  • कितने आदमी थे
    उस गब्बर की नाक में दो आदमियों ने दम कर रखा था पर ये गब्बर उन दो करोड़ आदमियों की नाक में दम कर देगा जो इस देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं।
  • होली कब है...कब है होली
    वो गब्बर होली की तारीख पूछता था क्योंकि उसे खून की होली खेलनी होती थी पर ये गब्बर 1 मई को आ रहा है मज़दूर दिवस के दिन। शायद वो भी फिल्म का कोई एंगल हो क्योंकि ये वर्ग सबसे ज़्यादा भ्रष्टाचार का शिकार होता है...तो अपना हीरो गब्बर पूछेगा कहां है मज़दूरी!
  • कितना ईनाम देगी सरकार
    उस गब्बर पे सरकार ने पचास हज़ार का ईनाम रखा है लेकिन शायद इस गब्बर को इतने अच्छे काम के लिए सरकार कुछ ईनाम दे...वैसे जनता तो पक्का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देने ही वाली है।
    ALSO READ: 'बेबी': अक्षय ने हर हिंदुस्तानी सीखे ये 5 बातें!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X