अक्षय को छोड़कर शाहरूख की फिल्म करना गलती है!

[गपशप] अक्षय कुमार और शाहरूख खान में से किसी एक को चुनने को कह दिया जाए तो आप की ज़िंदगी निकल जाए पर आप फैसला नहीं कर पाएंगे। ऐसे में कृति सैनन की हालत हम समझ सकते हैं। दरअसल, कृति सैनन को अक्षय कुमार की फिल्म सिंह इज़ ब्लिंग छोड़ने का काफी गम हो रहा है।

अब हुआ यूं कि कृति के पास डेट्स की प्रॉब्लम थी और ऐसे में उन्हें ऑफर हो गई रोहित शेट्टी की शाहरूख-काजोल स्टारर दिलवाले। इतना अच्छा ऑफर कौन ठुकराता है। सिंह इज़ ब्लिंग की शूट टलती गई और अब वो क्लैश हो गई दिलवाले से।
ALSO READ: रईस Vs सुल्तान, ईद 2016 में भिड़ ही जाएंगे शाहरूख - सलमान!

ऐसे में कृति ने अक्षय स्टारर फिल्म को छोड़कर शाहरूख स्टारर फिल्म के लिए हां कर दी। लेकिन अब उन्हें ये डर सता रहा है कि जिस फिल्म में पहले ही शाहरूख-काजोल होंगे उसमें उन्हें कितना ही रोल मिल पाएगा।
AWWW: बेटों के साथ अक्षय कुमार और शाहरूख खान की होली, देखें तस्वीरें

बस इस बात का एहसास होते ही कृति परेशान हो गई कि कहीं उन्होंने सिंह इज़ ब्लिंग छोड़कर गलती तो नहीं की। खैर, कृति को तो हम बस इतना ही समझा सकते हैं कि कितनी भी कोशिश कर लो सब कुछ नहीं मिल सकता। लाइफ में कुछ ना कुछ तो छूटता ही है। इसलिए जो है जितना है उतना इंजॉय करना चाहिए!
-नैना, ये जवानी है दीवानी! ;)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X