सलमान खान VS अक्षय कुमार कौन बनेगा ये 'दबंग' पुलिस ऑफिसर!
[गपशप] सलमान खान और अक्षय कुमार के बीच टक्कर होने वाली है एक ही रोल के लिए और ये रोल होगा दबंग पुलिस अफसर का। डरिए मत। यहां बात दबंग 3 की नहीं हो रही है और आपके चुलबुल पांडे उसी तरह आपको लुभाते रहेंगे लेकिन बात हो रही है साउथ की एक सुपरहिट फिल्म की रीमेक की।
सलमान खान और अक्षय कुमार दोनों ने ही खाकी वर्दी में कमाल दिखाया है और दर्शकों को उनका ऑफिसर वाला अवतार काफी पसंद भी आया है और यही कारण है कि साउथ सुपरहिट फिल्म मनकथा के रीमेक के लिए इन दोनों एक्टर्स के नाम पर विचार चल रहा है। दोनों ही अजीथ कुमार के निभाए किरदार महाराष्ट्र के एसीपी के लिए अपनी मज़बूत दावेदारी रख रही है।
गौरतलब है कि आजकल साउथ सुपरहिट फिल्मों के रीमेक की बाढ़ आई हुई है और ये फिल्में दर्शक पसंद भी कर रहे हैं। इसलिए अब इस फिल्म के अधिकार खरीदने के बाद बॉलीवड में इस दबंग पुलिस ऑफिसर के चेहरे की तलाश सलमान और अक्षय के बीच आकर रूक गई है।
ALSO READ: कहानी की बैंड:सलमान - ऐश को मिलाने में था शाहरूख आमिर का हाथ!
जहां सलमान खान अपने दबंग अवतार से फैन्स के फेवरिट हैं ही वहीं अक्षय ने भी बेबी और हॉलीडे में अपने रफ टफ अंदाज़ से तालियां बटोरी हैं। आप किसे देखना चाहेंगे दोबारा दबंग पुलिस ऑफिसर बनते हुए?


Click it and Unblock the Notifications













