ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, बताया क्या की थी गलती
अक्सर इंडस्ट्री से ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं कि किसी ना किसी सितारे का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया है। ऐसी ही एक खबर इस समय सुजैन खान के पास से आ रही है। दरअसल बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर काफी समय बिताती हैं और अक्सर नजर आती रहती हैं। हाल ही में उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है जिसको लेकर उन्होने जानकारी दी है।
इसके साथ उन्होने सावधानी बरतने की सलाह भी लोगों को दी है। सुजैन ने एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि.. 'मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट एक मेल अकाउंट द्वारा हैक किया गया था जो कि फर्जी था, वो इंस्टाग्राम होने का दिखावा कर रहा था। हालांकि मैं ये समझ तक नहीं पाई कि ये पूरी तरह से नकली है। यही कारण था कि मैने इस पर क्लिक किया। मैं बहुत ईमानदारी से यह नोट को लिख रही हूं, प्लीज किसी भी गैर-भरोसेमंद ईमेल या मैसेज पर क्लिक ना करें।'
लूडो का ट्रेलर देख खुश हुए आमिर खान, ट्विटर पर लिख डाली इतनी बड़ी बात


Click it and Unblock the Notifications