सुजैन मेरा प्यार थीं, हैं और हमेशा रहेंगी: रितिक रोशन
अभी लोग सदमें ही थे कि रितिक ने आज फेसबुक पर लिखा कि सुजैन हमेशा मेरा प्यार थीं, वह हमेशा 'मेरे जीवन का प्यार' रहेंगी। रितिक ने शनिवार तड़के अपने फेसबुक पेज पर लिखा, "यह प्यार को मेरी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। सुजेन मेरा प्यार हैं और आजीवन मेरी जिंदगी का प्यार रहेंगी।"अगर मेरे बिना उनके चेहरे पर ज्यादा मुस्कान है तो उनके लिए मेरा प्यार जरूर ऐसा करेगा। बिना शर्त।"
गौरतलब है कि शुक्रवार को रितिक की ओर से मीडिया में बयान जारी कर कहा गया है कि वह और सुजैन, जो कि पिछले 17 सालों से साथ थे, अब अलग होने जा रहे हैं। सुजैन रितिक से तलाक चाहती है इसलिए अब वह और सुजैन तलाक लेने जा रहे हैं। रितिक की ओर से कहा गया है कि तलाक का फैसला सुजैन ने लिया है कि अब वो हमारे 13 साल की शादी के रिश्ते को खत्म करना चाहती है। रितिक ने कहा कि ये हमारे पूरे परिवार और मेरे खुद के लिये बहुत ही दुख के क्षण हैं। उन्होंने मीडिया से अनुरोघ किया कि वो उनकी निजी जिंदगी में दखलअंदाजी ना करें।
रितिक ने कहा है कि मैं चाहता हूं कि इस बुरी खबर के बावजूद मेरे प्रशंसक निराश न हों और लोगों का शादी की संस्था में विश्वास बना रहे। मुझे शादी की संस्था में पूरा विश्वास है और मैं इसकी तहे दिल से इज्जत करता हूं। एक बार फिर मैं अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरी सेहत के लिए चिंता और प्रार्थनाएं कीं। मेरा इलाज बिल्कुल सही तरीके से चल रहा है और मैं जल्द ही अपने काम पर लौटूंगा, धन्यवाद।


Click it and Unblock the Notifications












