रितिक-सुजैन जैसे कई हैं जिनका प्यार, शादी, बच्चे के बाद हुआ तलाक..
बॉलीवुड और बॉलीवुड के चाहने वालों के लिए शुक्रवार को एक बेहद ही सदमे वाली खबर आयी। अभिनेता रितिक रोशन ने बकायदा मीडिया में बयान दिया कि वह और उनकी पत्नी सुजैन के बीच अब कुछ भी ठीक नहीं रहा है जिसकी वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला ले लियe है। अब वह दोनों तलाक लेने जा रहे हैं। जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
सबके दिमाग में केवल एक ही बात घूम रही है कि आखिर वह कौन सी वजह रही कि एक बचपन का प्यार जो कि दोस्ती में तब्दील होकर शादी में बदला और उस रिश्ते से दो नायाब फूल खिलने के बाद अचानक से आज टूट रहा है। रितिक-सुजैन बचपन के साथी है जिन्होंने अपनी दोस्ती को प्यार में तब्दील करके शादी की शक्ल दी, इस शादी से दोनों को दो प्यारे बेटे है। दोनों ने साथ में 17 साल का वक्त बिताया है।
फिर अचानक से तलाक कहां से आ गया? लोग इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं। रितिक के बयान से लगता है कि तलाक सुजैन की वजह से हो रहा है।
सुजैन ने भी तलाक की पुष्टि कर दी है और कहा है कि तलाक लेने का फैसला मेरा और रितिक का है लेकिन इस तलाक से हमारे दोनों बच्चों पर असर नहीं पड़ेगा, हम दोनों अपने बच्चों की देखभाल वैसे ही करते रहेंगे जैसे कि करते आये हैं।
अब दोनों के तकरार का कारण क्या है यह तो वो दोनों ही जानते होंगे लेकिन बॉलीवुड में ऐसा कोई पहला किस्सा नहीं है जो कि इतने लंबे समय साथ चलने के बाद टूट गया हो। रितिक-सुजैन जैसे फिल्मी दुनिया में कई उदाहरण है, जिनका रिश्ता क्यों टूटा यह आजतक एक पहेली है।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications











