यूजर ने लाइव वीडियो के दौरान सुष्मिता सेन से पूछा शादी कब कर रही हो?, अभिनेत्री का मजेदार जवाब
बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी आईं हैं जो कि भले ही फिल्मों में ना नजर आएं लेकिन किसी ना किसी तरह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्ही मे से एक हैं अभिनेत्री सुष्मिता सेन जो कि इस समय चर्चा में हैं। उन्होने कई शानदार फिल्में दी हैं और लगभग सभी बड़े सितारों के साथ स्क्रीन साझा की है। इस समय उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी नजर आ रहे हैं।
दोनों काफी समय से एक दूसरे से रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल सुष्मिता सेन अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग लाइव आई थीं। इस लाइव सेशन दौरान एक यूजर ने उन दोनों की शादी को लेकर सवाल पूछ लिया था। यूजर का कहना था कि आप दोनों शादी कब तक कर रहें हैं। सुष्मिता सेन ने इस बात जवाब देते हुए रोहमन से पूछा कि हम कब शादी कर रहे हैं? इस पर रोहमन का जवाब था कि पूछ कर बताते हैं।
यूपी सरकार ने थिएटर्स मालिकों को दी बड़ी राहत, 30 सितंबर तक लाइसेंस फी में छूट


Click it and Unblock the Notifications