'सुशांत सिंह राजपूत सच्चे व्यक्ति थे'- बॉम्बे हाई कोर्ट, रिया की FIR रद्द करने की याचिका पर फैसला सुरक्षित

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दो बहनों प्रियंका सिंह और मीतू सिंह की उस याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR को रद्द करने की मांग की थी। दोनों के खिलाफ सुशांत की गर्लफ्रेंड रही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने केस दर्ज करवाया था।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुशांत के काम की तारीफ करते हुए कहा कि अभिनेता का चेहरा देखकर बताया जा सकता था है कि वह सीधे और अच्छे व्यक्ति थे। न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की पीठ ने राजपूत की बहनों की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए यह टिप्पणी की।

Sushant Singh Rajput

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के लिए फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन तैयार करने का आरोप लगाया था। FIR के मुताबिक, प्रियंका सिंह और मीतू सिंह के कहने पर दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार ने सुशांत को बिना चेक किए फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन तैयार किया और उन्हें दी गई दवाओं से ही अभिनेता की मानसिक स्थिति खराब हुई।

सुशांत की दवाओं पर सवाल

सुशांत की दवाओं पर सवाल

सुशांत की बहनों की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने गुरुवार को तर्क दिया कि टेलीमेडिसिन प्रैक्टिस संबंधी दिशा-निर्देश ऑनलाइन सलाह लेने के बाद चिकित्सक को दवा सबंधी परामर्श देने की अनुमति देते हैं।उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण राजपूत डॉक्टर के मिलने नहीं जा सके थे। इसलिए उन्होंने डॉक्टर से ऑनलाइन प्रिस्क्रिप्शन लिया था।

सुशांत की बहनों पर रिया ने उठाया सवाल!

सुशांत की बहनों पर रिया ने उठाया सवाल!

विकास सिंह ने कहा कि यदि यह मान भी लिया जाए कि प्रिस्क्रिप्शन खरीदा गया था, तो भी इस बात का कोई सबूत नहीं है कि राजपूत ने कोई दवा खाई थी।

ऑनलाइन कोई सलाह नहीं ली गई थी

ऑनलाइन कोई सलाह नहीं ली गई थी

मुंबई पुलिस की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील देवदत्त कामत ने दावा किया कि इस मामले में ऑनलाइन कोई सलाह नहीं ली गई थी। कामत ने कहा कि राजपूत और उनकी बहनों के बीच आठ जून, 2020 को व्हाट्सऐप पर हुई बातचीत स्पष्ट रूप से दिखाती है कि प्रियंका ने मरीज द्वारा चिकित्सक से सलाह लिए बिना ही पर्चा हासिल किया।

अज्ञात व्यक्ति ने लिया पर्चा

अज्ञात व्यक्ति ने लिया पर्चा

कामत ने कहा, "पुलिस के पास इस बात का सबूत है कि एक अज्ञात व्यक्ति आठ जून, 2020 को राम मनोहर लोहिया अस्पताल की ओपीडी में गया था। उसने टोकन लिया और बाद में आरोपी चिकित्सक तरुण कुमार से पर्चा लिया।"

फैसला सुरक्षित

फैसला सुरक्षित

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने याचिका खारिज किए जाने का अनुरोध किया और कहा कि राजपूत की मौत का एक कारण नशीले पदार्थों और दवाइयों का खतरनाक मिश्रण हो सकता है। पीठ ने वकीलों को लिखित में अभ्यावेदन देने का आदेश दिया और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

इरफान खान के जन्मदिवस पर बेटे ने किया बेहद इमोशनल पोस्ट, 'बाबा नहीं मनाते थे जन्मदिन'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X