इरफान खान के जन्मदिवस पर बेटे ने किया बेहद इमोशनल पोस्ट, 'बाबा नहीं मनाते थे जन्मदिन'
आज दिग्गज अभिनेता इरफान खान की जन्म वर्षगांठ है। इस मौके पर बेटे बाबिल ने एक वीडियो शेयर की है और बहुत ही इमोशनल करने वाली बातें लिखी हैं। बाबिल ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया है कि वो चाहकर भी इस साल अपने पिता का बर्थडे नहीं भूल पाए। बीते साल 29 अप्रैल, 2020 को इरफान खान ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

पिता को याद करते हुए बाबिल ने एक वीडियो शेयर किया, और लिखा- "आप कभी शादी या जन्मदिन सेलिब्रेशन को बहुत महत्व नहीं देते थे। शायद इसीलिए मुझे किसी का बर्थडे याद नहीं होता क्योंकि आपको कभी मेरा बर्थडे याद नहीं रहा, ना ही आपने मुझे अपना बर्थडे याद रखने के लिए उत्साहित किया।हमारे लिए जन्मदिन भी हर दिन की तरह ही एक सामान्य दिन हुआ करता था। हम हर दिन सेलिब्रेट करते थे। इस मौके पर मां हम दोनों को याद दिलाया करता थीं लेकिन इस बार मैं कोशिश करके भी आपका बर्थडे नहीं भूल पाया। आज आपका बर्थडे है बाबा।"
इस वीडियो में इरफान खान की पत्नी सुतापा और उनके छोटे बेटे अयान भी दिखाई दे रहे हैं। बाबिल अकसर अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।
इरफान खान की आखिरी फिल्म
इरफान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' 2021 में थियेटर में रिलीज होने वाली है। अनूप सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फ़िल्म फेस्टिवल्स में दिखाया जा चुका है। पैनारोमा स्पॉटलाइट और 70एमएम टॉकीज ने इसे प्रस्तुत किया है। इस फिल्म को पहली बार 2017 में 70वें लोकार्नो फ़िल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है। लेकिन अब 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' को भी सिनेमाघर में रिलीज करने का प्लान कर लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications