सुशांत सिंह राजपूत को मिला था घर खाली करने का नोटिस, ये थी बड़ी भारी वजह
सुशांत सिंह राजपूत के बारे के बारे में एक बॉलीवुड पोर्टल ने कुछ दिनों पहले एक ब्लाइंड खबर शेयर की थी। अब उस बॉलीवुड पोर्टल ने साफ करते हुए लिखा था कि वो सुशांत की बात कर रहे थे। इस ब्लाईंड ने काफी चीज़ें उजागर की थी।
इस ब्लाइंड के मुताबिक सुशांत को अपना घर खाली करने का नोटिस मिल चुका था। इसका कारण था उनके रहने का तरीका। कुछ की मानें तो देर रात तक चलने वाली पार्टियां।

वहीं इस ब्लाइंड की मानें तो सुशांत के तरीके और उनका एटीट्यूड प्रोड्यूसर्स को पसंद नहीं आ रहा था। उनकी डिमांड्स बढ़ती जा रही थीं। वहीं सुशांत के ब्रोकर की मानें तो सुशांत और रिया अपने लिए नया घर तलाश कर रहे थे।
ब्रोकर ने कहा कि रिया ने कंफर्म किया था कि दोनों शादी कर रहे हैं। हालांकि कुछ समय पहले ही महेश भट्ट की लेखिका सुहृता ने कंफर्म किया है कि महेश ने रिया को सलाह दी थी कि सुशांत को छोड़ दे।
[पढ़िए पूरी रिपोर्ट यहां - सुशांत को सुनाई देने लगी थीं अजीब आवाज़ें, डर चुकी थीं रिया]
सुशांत के भाई ने भी कंफर्म किया था कि पूरा परिवार उनकी शादी की तैयारी कर रहा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों में जो खबरें आईं वो इसके बिल्कुल उलट थीं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications
