सुशांत सिंह राजपूत को सुनाई देने लगी थी अजीब आवाज़ें - रिया को महेश भट्ट ने दी थी सलाह, उसे छोड़ दो!
Iwmbuzz की एक खबर के अनुसार महेश भट्ट के साथ काम करने वाली लेखिका सुहृता सेनगुप्ता ने ये कहकर सबको चौंका दिया है कि सुशांत सिंह राजपूत की हालत बद से बदतर हो चुकी थी। सुहृता के खुलासे काफी चौंकाैने वाले हैं।
गौरतलब है कि पहले ही मुकेश भट्ट ये कह चुके थे कि सुशांत सिंह राजपूत की हालत परवीन बाबी जैसी हो चुकी थी।

अब इस बात को सुहृता ने नया मोड़ देते हुए बताया है कि सुशांत अजीब हरकतें करने लगे थे। यही वजह थी कि महेश भट्ट को रिया चक्रवर्ती को उनसे दूर होने की सलाह देनी पड़ी थी।
इस रिपोर्ट की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत को परवीन बाबी की तरह अजीब सी चीज़ें दिखाई और सुनाई देने लगी थीं। जिसके बाद रिया के लिए उनके साथ रहना मुश्किल हो गया।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











