'सॉरी मेरा बाबू, मुझे माफ करना' सुशांत सिंह राजपूत की बहन का भावुक पोस्ट- नहीं रुकेंगे आंसू
सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने उनके पूरे परिवार को बुरी तरह से तोड़ दिया है और आए दिन किसी ना किसी करीबी शख्स के दिल की बात सामने आ ही जाती है। उनके ऐसे चले जाने का सदमा उनके अपने बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। जैसे ही उनकी मौत की खबर सामने आती है किसी को भी यकीन नहीं होता है और ऐसा लगता है कि ये एक बुरा सपना है और सुशांत हमारे साथ ही है। उनके फैंस के साथ साथ उनके परिवार वाले भी लगातार उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिख रहे हैं।
ऐसी ही एक पोस्ट सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी की है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उन्होने फेसबुक पर लिखते है कहा है कि.. 'मेरा बेबी, मेरा बाबू, मेरा बच्चा अब हमारे साथ शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है। ये बात मुझे अच्छी तरह से पता है कि आप बहुत दर्द में थे और आखिरी समय तक उससे आप लड़ते रहे क्योंकि आप एक योद्धा थे।
हाल ही में श्वेता का एक और पोस्ट सामने आया था जिसमें उन्होने पटना अपने घर पहुंचने की बात कही थी। उन्होने लिखा है कि.. मैं सही से अपने घर पटना पहुंच गई हूं। उन सभी का लिए धन्यवाद जो प्रार्थना कर रहे हैं और जिसने इस प्रक्रिया में मदद की। आज हम भाई का अस्थि विसर्जन करेंगे।
अभिनेता अली फजल की मां का निधन- पोस्ट करते हुए लिखा 'आपकी याद आएगी अम्मा'


Click it and Unblock the Notifications











