अभिनेता अली फजल की मां का निधन- पोस्ट करते हुए लिखा 'आपकी याद आएगी अम्मा'

बॉलीवुड एक्टर अली फजल के घर से एक बुरी खबर आ रही है और वो ये है कि उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं। बता दें कि 17 जून बुधवार को उनकी तबियत अचानक खराब हुई थी और इसके बाद उनका देहांत हो गया था। मिली जानकारी के मुताबिक मौत के समय उनकी मां लखनऊ में थीं और उन्होने वहीं पर अपनी अंतिम सांस ली। उनके देहांत के बाद ये खबर काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और उनके फैंस भी इस मामलें में दुख व्यक्त कर रहे हैं।

बता दें कि अली फजल की मां का नाम और उनकी उम्र का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन उनकी तबियत अक्सर खराब रहती थी और उनका इलाज चल रहा था। अली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि...

Recommended Video

Ali Fazal's mother passes away in Lucknow due to health complication | FilmiBeat

ali fazal, अली फजल

"आपकी याद आएगी अम्मा.. हमार साथ यहीं तक था। आप मेरी प्रेरणा स्रोत थीं, आप मेरा सब कुछ थीं. आपका प्यारा, अली।" इस पोस्ट के बाद वो काफी ज्यादा चर्चा में हैं और उनके फैंस इसको लगातार साझा करते हुए उनको हिम्मत दे रहे हैं।

गौरतलब है कि अली फजल इस समय बॉलीवुड और सीरीज में काफी बड़ा नाम बन चुके हैं और मिर्जापुर सीजन 1 ने उनकी दुनिया ही बदल डाली है।

काफी जल्दी वो इस सीरीज के दूसरे सीजन में धमाका करते हुए नजर आने वाले हैं। अली फजल ने इसके अलावा फिल्म फुकरे और फुकर रिटर्न्स में भी शानदार काम किया है और काफी तारीफें बटोरीं हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ali fazal अली फजल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X