सुशांत को किसने कर दिया किस...डायरेक्टर पर भड़के!
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की पॉपुलैरिटी देखिए कि उनकी हीरोइनें भी उन्हें जब तब किस कर देती है। दरअसल सुशांत अपनी फिल्म ब्योमकेश बख्शी की शूटिंग कर रहे थे कि डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी ने उन्हें एक किसिंग सीन नरेट किया। सुशांत रिहर्सल में लग गए। टेक के बाद दिबाकर को लगा कि सुशांत ने इतनी रिहर्सल कर ली कि वो फिल्म में नैचुरल नहीं लग रहे थे।
दिबाकर को सुशांत से थोड़े चौंकने वाले एक्सप्रेशन चाहिए थे लेकिन आठ टेक के बाद भी सुशांत नॉर्मल लग रहे थे। ऐसे में दिबाकर ने सुशांत को बोला कि किसिंग कैंसिल वहीं उन्होंने फिल्म की हीरोइन स्वस्तिका मुखर्जी को बोला कि सुशांत को बिना बताए उन्हें किस कर लें। बस स्वस्तिका ने ऐसा ही किया और किसिंग सीन कुछ ज़्यादा ही लंबा हो गया। कट होते ही सुशांत ने नाराज़गी ज़ाहिर की। उन्हें समझ ही नहीं आया कि उनके साथ हुआ क्या। जब उन्हें पूरी बात बताई गई तो वो भी हंस दिए।
पर इस हंसी मज़ाक में सुशांत ने रणवीर - दीपिका के सबसे लंबे ऑन स्क्रीन किस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सुशांत और स्वस्तिका के इस सीन को अब इंडस्ट्री का सबसे लंबा किसिंग सीन माना जा रहा है।
सुशांत सिंह राजपूत इससे पहले भी शुद्ध देसी रोमांस में परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर के साथ किसिंग सीन दे चुके हैं। ऐसे में स्वस्तिका उनकी तीसरी हीरोइन हैं जो ऑन स्क्रीन ये मूमेंट शेयर करेंगी। तीन फिल्मों में तीन हीरोइन और तीन किस। सुशांत का रिकॉर्ड तो इमरान हाशमी को भी टेंशन में डाल दिया है। क्या अंकिता लोखंडे सुन रही हैं?


Click it and Unblock the Notifications












