रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन- बोलीं '130 करोड़ भारतीयों के मुंह पर तमाचा
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार कई सवाल रोज सामने आ रहे हैं और सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती का एक न्यूज चैनल ने इंटरव्यू लिया था और उनकी बातें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने एक ट्वीट किया है जो कि सुर्खियों में छाया हुआ है। श्वेता सिंह ने मीडिया को लेकर एक सवाल खड़ा किया है और उनका कहना है कि..
आखिर क्यों रिया चक्रवर्ती को इतना बड़ा मंच अपनी बात रखने के लिए दिया जा रहा है। उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा है कि.. 'आज तक ने रिया चक्रवर्ती का 2 घंटे तक इंटरव्यू लिया और इसको नेशनल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित करने के विचार में हैं। ये उन 130 करोड़ भारतीयों के मुंह पर तमाचा है जो इस केस में इंसाफ के लिए लड़ रहे हैं।' श्वेता का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कमेंट करते हुए इस पर अपना रिएक्शन श्वेता के पक्ष में दे रहे हैं।
रणवीर सिंह के नाना जी पर छाया अतरंगी फैशन का नशा- अभिनेता के रंग में रंगे आए नजर


Click it and Unblock the Notifications