सुशांत सिंह राजपूत का डॉगी फज करता है उनका इंतजार? अभिनेता की भतीजी ने पोस्ट किया इमोशनल वीडियो
सुशांत सिंह राजपूत की मौत होना उनके परिवार और दोस्तों समेंत उनके फैंस के लिए काफी ज्यादा चौकाने वाला था। उनका अभिनय और करियर काफी शानदार जा रहा था लेकिन इस खबर ने लोगों के सोचने पर मजबूर कर दिया था। बताया गया था कि वो काफी समय से डिप्रेशन में थे और इसकी चलते उन्होने आत्महत्या कर ली। उनकी मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनको लेकर किसी ना किसी तरह का वीडियो सामने आता रहता है जोकि धड़ल्ले से वायरल हो जाता है।
Recommended Video
इस समय भी सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से छाया हुआ है जिसमें वो अफसोस में बैठा नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे ही उसको उम्मीद है कि सुशांत सिंह राजपूत कभी ना कभी लौट आएंगे। इस वीडियो को अभिनेता की भतीजी ने पोस्ट किया जिसमें सुशांत का डॉगी फज नजर आ रहा है और ये वीडियो सामने आते ही काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
रिया चक्रवर्ती पर शेखर सुमन का बड़ा आरोप- मास्टरमाइंड के साथ मिलकर सुशांत सिंह की हत्या की?
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications