सुशांत सिंह राजपूत बर्थडे: Ex गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने शेयर किए VIDEO, जिन्हें देख रो पड़ेंगे आप

सुशांत सिंह राजपूत अगर आज हमारे बीच में होते तो वह अपना 35वां जन्मदिन मना रहे होते। सुशांत के निधन को करीब 8 महीने बीत चुके हैं। लेकिन आज भी सोशल मीडिया पर लोग उनके लिए न्याय मांग रहे हैं। आए दिन सुशांत के फैंस नए नए हैशटैग ट्रेंड करते हैं और जल्द इस मामले में निष्पक्ष न्याय की गुहार लगाते हैं। आज सुशांत की जन्मतिथि को फैंस जयंती के रूप में मना रहे हैं। जहां एक्टर की प्यारी यादों को हर कोई शेयर कर रहा है, साथ ही साथ इमोशनल भी हो रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं अंकिता लोखंडे ने भी सोशल मीडिया पर दो वीडियो सुशांत से जुड़ी पोस्ट की। इन वीडियो को इससे पहले फैंस ने नहीं देखा होगा। अंकिता भी उन लोगों में से एक हैं जो लगातार सुशांत के लिए न्याय की गुहार लगाती रही हैं। अंकिता लोखंडे ने सुशांत डे पर भी पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट पर स्टार्स से लेकर सुशांत की बहन श्वेता ने कमेंट्स भी किया।

अंकिता लोखंडे ने दो पुरानी वीडियो को शेयर किया। इन वीडियो में सुशांत अपने डॉगी के साथ खेल रहे हैं तो दूसरे में सुशांत शाहरुख खान के प्रति अपनी सबसे बड़ी चाह को जाहिर कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि सुशांत असल जिंदगी में शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन थे वह शाहरुख खान को फॉलो करते थे। इस वीडियो में वह शाहरुख खान के गाने तू है मेरी किरण पर अंकिता के साथ नाचते नजर आ रहे हैं।

तुम्हें मैं हमेशा ऐसे ही याद करती रहूंगी सुशांत

तुम्हें मैं हमेशा ऐसे ही याद करती रहूंगी सुशांत

अंकिता ने इन वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, मुझे नहीं मालूम कि मैं क्या कहूं, लेकिन आज मैं सुशांत की कुछ पुरानी वीडियो शेयर करने जा रही हूं ताकि मैं उन्हें सेलिब्रेट कर सकूं। ये सिर्फ यादगार पल हैं जिनमें मैं और तुम हो। मैं तुम्हें इस तरह ही याद करती रहूंगी। साथ ही अंकिता ने डॉगी द्वारा भी याद करने के बारे में लिखा। वह लिखती हैं, तुम जहां भी हो तुम वहां बहुत खुश हो। हैप्पी बर्थडे टू यू। तुम हमेशा याद किए जाओगे।

वीडियो पर सुशांत की बहन का कमेंट

वीडियो पर सुशांत की बहन का कमेंट

अंकिता द्वारा शेयर वीडियो पर सुशांत की बहन श्वेता ने लिखा ये बहुत ही प्यारी वीडियो हैं। वहीं टीवी एक्टर करण सिंह बोहरा ने भी कमेंट्स कर सुशांत को याद किया। फिलहाल सोशल मीडिया पर अंकिता द्वारा शेयर ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

सुशांत डे के रूप में सेलिब्रेट

सुशांत डे के रूप में सेलिब्रेट

आज सुशांत सिंह राजपूत को सुशांत डे के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा है। ट्विटर हो या सोशल मीडिया सभी तरफ सुशांत से जुड़े हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। जहां तमाम बॉलीवुड सितारों से लेकर लाखों फैंस ने अभिनेता को याद किया।

वायरल हुए सुशांत के पुराने वीडियो और फोटो

वायरल हुए सुशांत के पुराने वीडियो और फोटो

सोशल मीडिया पर फैंस सुशांत को खूब याद कर रहे हैं। सभी सुशांत से जुड़े फोटो वीडियो शेयर कर रहे हैं। सुशांत के लिखे पोस्ट भी इस बीच वायरल हो रहे हैं। जिनमें से एक सुशांत द्वारा लिखा गया उनकी मां के लिए पोस्ट भी है। जब सुशांत ने मां के निधन के बाद उन्हें याद करते हुए एक कविता पोस्ट की थी।

सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर भावुक हुआ बॉलीवुड, कियारा से लेकर राजकुमार राव तक- सभी ने किया याद PICS

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X