सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर भावुक हुआ बॉलीवुड, कियारा से लेकर राजकुमार राव तक- सभी ने किया याद PICS

सुशांत सिंह राजपूत यदि आज होते तो वह अपना 35वां जन्मदिन मना रहे होते। सुशांत के निधन को करीब 8 महीने बीत चुके हैं। लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उन्हें भूला नहीं पाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत की चाहने वालों में करोड़ों फैंस और तमाम बॉलीवुड स्टार्स शामिल हैं। जो आज सुशांत सिंह राजपूत की जन्मतिथि को सुशांत डे के तौर पर सेलिब्रेट कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनीवर्सरी पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने पोस्ट किया और एक्टर को अपने अपने तरीके से याद किया।

कियारा आडवाणी, राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, अंकिता लोखंडे, सुशांत की बहन श्वेता से लेकर तमाम लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। सभी ने सुशांत के साथ वाली फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक सुशांत सिंह राजपूत ही ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस सुशांत के जन्मदिन को जयंती के तौर पर मना रहे हैं।

बता दें सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने पहले ही सोशल मीडिया पर लोगों से गुजारिश की थी कि आज के दिन को दुखी न होकर खुशी से सेलिब्रेट करें। श्वेता चाहती हैं कि एक्टर के जन्मदिन को एक अच्छी याद के तौर पर जश्न की तरह मनाया जाए। इसी राह में सभी ने कदम बढ़ाया और एक्टर को याद किया।

एकता कपूर

एकता कपूर

पवित्र रिश्ता के जरिए एकता कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को पहचान दी थी। एकता ने आज के दिन पवित्र रिश्ता सीरियल से जुड़ी एक वीडियो को पोस्ट कर अभिनेता को याद किया। वह लिखती हैं, सुशी (सुशांत) तुम हमेशा याद किए जाओगे। तुम ऐसे ही एक सितारे की तरह चमकोगे। तुम जहां भी हो तुम्हारे लिए सदा प्यार रहेगा।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता

सुशांत की बहन श्वेता सोशल मीडिया पर भाई को न्याय दिलवाने के लिए रात दिन एक किए हैं। वह लगातार फैंस से सुशांत को लेकर अपील करती हैं और हर तरह से भाई को न्याय दिलवाने के लिए जुटी हुई हैं। आज के दिन उन्होंने मां के साथ वाली फोटो को शेयर किया और भाई के लिए पोस्ट किया। वह लिखती हैं, ये स्माइल कभी नहीं भुझती। हैप्पी सुशांत डे।

कंगना रनौत

कंगना रनौत

कंगना रनौत उन स्टार्स में से हैं जिन्होंने सुशांत को न्याय दिलवाने और उनके आरोपियों को पकड़ने के लिए सख्ती से सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी है। वह आज लिखती हैं, प्रिय सुशांत, मूवी माफियाओं ने तुम्हें परेशान किया,तुम्हारा शोषण किया और तुम्हें बैन किया। कई बार तुमने सोशल मीडिया पर मदद भी मांगी लेकिन मुझे पछतावा होता है कि तुम्हारे साथ नहीं थी।मैं कामना करती हूं कि तुम में काश हिम्मत आई होती और ऐसे मूवी माफियाओं के टॉर्चर को हैंडल कर सके होते।

अभिषेक कपूर

अभिषेक कपूर

सुशांत सिंह राजपूत के करियर में अभिषेक कपूर का भी काफी अहमियत रही है। दरअसल अभिषेक कपूर की काई पो छे से ही सुशांत ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने अभिषेक कपूर के साथ केदारनाथ भी बनाई। आज उनके जन्मदिन पर अभिषेक कपूर लिखते हैं, बर्थडे बॉय- मिस करता हूं यार तुझे।

भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर

अभिनेत्री भूमि ने अपने को-स्टार रहे एक्टर और दोस्त सुशांत को विश किया। भूमि ने फिल्म सोन चिड़िया से जुड़ी एक फोटो शेयर की जिसमें दोनों नजर आ रहे हैं।

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी

पूर्व कप्तान धोनी की बायोपिक से सुशांत सिंह राजपूत ने बॉक्स ऑफिस चित कर दिया था। 100 करोड़ी फिल्म ने न केवल शानदार कमाई की बल्कि सुशांत के टेलेंट की लोगों को दाद देने पर मजबूर कर दिया। इस फिल्म में कियारा भी नजर आईं। इसी से जुड़ी एक याद को कियारा ने सोशल मीडिया पर शेयर कर सुशांत को याद किया।

कृति सेनन

कृति सेनन

कृति सेनन का नाम भी सुशांत के साथ जुड़ता रहा है। खैर दोनों ने कभी इस पर बात नहीं की। कृति सेनन भी सुशांत के बाद कई बार उन्हें सोशल मीडिया के जरिए याद कर चुकी हैं। आज भी उन्होंने सुशांत को एक प्यारी तस्वीर के साथ याद किया।

RRR के क्लाइमैक्स की शूटिंग हुई शुरू, एसएस राजामौली ने शेयर की फोटो- PIC

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X