WOW.. एक बार फिर वापस आएगी ये 'सुपर CUTE' रोमांटिक जोड़ी!
हम बात कर रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा की। जी हां, ये जबरदस्त जोड़ी एक बार फिर साथ स्क्रीन पर दिखने वाली है.. होमी अदजानिया की फिल्म 'Takadum' में। दोनों ही एक्टर्स ने इस खबर की पुष्टि करते हुए ट्विट किया है।

फिलहाल सुशांत अपनी फिल्म राबता की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सुशांत कृति सैनन के साथ नजर आएंगे। इसके बाद होमी अदजानिया की फिल्म पर काम हो जाएगा। बता दें, इससे पहले भी सुशांत और परिणीति को हमने फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में साथ देखा है।
#INSULT: इस सुपरस्टार को भी नहीं पहचानते सलमान.. घमंड की हद!
कोई शक नहीं कि दोनों साथ में बेहद क्यूट लगते हैं। हालांकि पिछली फिल्म से अब तक परिणीति चोपड़ा में काफी बदलाव आ चुका है। अब परिणीति पहले से कहीं ज्यादा छहरही हो गई हैं।
बहरहाल, हमें तो अब इंतजार इस फिल्म का.. सुशांत सिंह ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए ट्विट किया है कि यह कहानी एक लड़की की, जिसकी आंखों में आसमां है.. और एक लड़के की, जो आसमां छूना चाहता है।


Click it and Unblock the Notifications

