पूछो-पूछो...क्या पूछना है लिव इन रिलेशन पर?
जी हां.. यही शब्द थे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जिनकी 6 सितंबर को लिवइन रिलेशन पर...आधारित फिल्म शुद्ध देसी रोमांस पर्दे पर रिलीज हो रही है।
फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत.. हर इवेंट पर बार-बार दोहरा रहे हैं कि उन्हें और उनकी फैमिलो को लिव इन रिलेशन में कोई बुराई नहीं दिखती है। शायद इसलिए तो वह अपनी रीयल लाइफ प्रेमिका और टीवी अभिेनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ लंबे अरसे से लिव इन रिलेशन में हैं। जिसके बारे में सुशांत ने कहा है कि जल्द ही वह दोनों शादी करने वाले हैं।
शुद्ध देसी रोमांस में सुशांत के साथ अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा और वाणी कपूर हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के वक्त केवल सुशांत सिंह ने ही बेबाकी नहीं दिखायी है बल्कि फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही परिणिति चोपड़ा ने भी कहा कि जब दो प्यार करने वाले साथ-साथ रहते हैं तो उन्हें किसी बंधन की जरूरत नहीं होती है इसलिए उन्हें भी लिव इन में कोई बुराई नहीं दिखती है।
परिणिति ने कहा कि फिल्म में उन्होंने एक समझदार लड़की का रोल प्ले किया है। परिनीति ने कहा, "मैं बेहद समझदार और सुलझी हुई लड़की हूं, संभवत: मेरे साथ काम कर रहे दो अन्य किरदारों (सुशांत सिंह राजपूत और वाणी कपूर) से ज्यादा सुलझी हुई हूं। इसलिए आप मेरे व्यक्तित्व का बिल्कुल अलग हिस्सा देखेंगे।"
तो वहीं फिल्म की दूसरी हिरोईन वाणी कपूर इस फिल्म के जरिये बॉलीवुड में कदम रख रही है, फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा है तो फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा है, जिन्होंने बैंड बाजा बारात जैसी हिट फिल्म बनायी थी।


Click it and Unblock the Notifications












