Exclusive: 'लिव इन रिलेशन' से हुआ बॉलीवुड को 'शुद्ध देसी रोमांस'
एक बार फिर से सिने दर्शकों के बीच लिव इन रिलेशन जैसे बोल्ड सब्जेक्ट पर फिल्म आ रही है। फिल्म का नाम है शुद्ध देसी रोमांस। जिसमें विशुद्धता डालकर शुद्द बनाने की कोशिश की गयी है। आज मैट्रों और बड़े शहरों में रहने वाले लोगों के बीच में लिव इन रिलेशन..कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन छोटे शहरों में यह एक बोल्ड सब्जेक्ट माना जाता है जिस पर घर के बड़े कभी भी अपने बच्चों के सामने खुलकर बातें नहीं करते हैं।
बिना शादी के एक लड़का-एक लड़की का एक छत के नीचे रहना कभी भी हमारे समाज में इज्जत की दृष्टि से नहीं देखा जाता जबकि इससे उलट पाश्चात्य संस्कृति के पीछे भाग रहे हमारे देश के बड़े शहरों के युवाओं के बीच में यह महज एक रिलेशन है और उसके अलावा कुछ नहीं।
आज युवाओं का एक वर्ग शादी को बंधन की तरह देखता है और एक आदमी का एक औरत के साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने को बहुत बड़ी बेवहकूफी इसलिए वह लिव इन रिलेशन को शादी से ज्यादा तवज्जो देता है। जिसमें उसे मस्ती, स्नेह, भरोसा नजर आता है लेकिन बिना किसी प्रतिबंध के।
इसलिए इस हॉट टॉपिक को हमारी हिंदी सिनेमा में भी बड़े ही सुंदर और मुख्य रूप से दिखाने की कोशिश की है लेकिन यह कोशिश कहीं-कहीं तो सफल साबित हुई लेकिन कहीं -कहीं औंधे मुंह भी गिर भी गयी। हालांकि एक-दो को छोड़कर अभी तक किसी भी लिव इन रिलेशनशिप वाली फिल्म को भारी सफलता तो नहीं मिली है लेकिन फिर भी इस विषय पर बनने वाली फिल्में लोगों के जरिये पूरी तरह से नकारी भी नहीं गयी है।
आईये डालते हैं एक नजर लिव इन रिलेशन पर बनीं हिंदी फिल्मों पर...


Click it and Unblock the Notifications











